फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसडीएम के वाहन के सामने लेटकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आलापुर तहसील में ग्रामीणों को समझाते बुझाते अ​धिकारी - संवाद
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को कुछ ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया। कोर्ट के निर्देश के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के वाहन को भी रोक लिया। आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने बाद में चार प्रदर्शनकारियों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के तिलकटंडा गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

यहां एक पट्टाधारक पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कई पट्टाधारकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम थोड़ी देर बाद जब फील्ड में निकलने लगे तभी ग्रामीण उनके वाहन के सामने लेट गए। हंगामा देख संबंधित भूमि पर निर्माण रुकवाए जाने एवं विवादित भूमि को कुर्क कराए जाने का आदेश दिया। इसके बाद ग्रामीण वहां से हटे। बाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में शनि, इंद्रेश, विनोद व निशा को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष कोर्ट गए थे। इस मामले में विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें