फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोड नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ प्रदर्शन

Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के माडर नहर पटरी मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जगह-जगह बैनर लगाए और चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क नहीं बनी, तो वे आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन माडरमऊ निवासी रामजियावन यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पूर्व प्रधान यदुवंश यादव, डॉ. समसुद्दीन, राम बहाऊ गौड़, अजीत सिंह, फिरोज सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि माडर नहर की पटरी पर बना पुराना खड़ंजा मार्ग अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग से माडरमऊ, जमलूपुर, दुर्गूपुर, सामदीपुर और फरीदपुर गांव के लोग आवागमन करते हैं। यह रास्ता बच्चों के स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और किसानों की दैनिक आवाजाही का मुख्य मार्ग है। खराब सड़क के चलते आए दिन लोगों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नेताओं द्वारा सड़क निर्माण का वादा किया गया, लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रदर्शन की सूचना देने के बावजूद कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी ने बताया कि ऐसा मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें