फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चार आरोपियोें के घर कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोवध निवारण अधिनियम में वांछित फरार चार आरोपियों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने कुर्की पूर्व की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिन पुलिस टीम ने वांछितों के घर पहुंचकर कुर्की पूर्व की नोटिस चस्पा कर दी। कहा कि यदि जल्द ही आरोपी हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इसमें वसीम, जुम्मन निवासी शहजहांपुर, जयकुमार निवासी मझौली, जबलपुर मध्यप्रदेश, मोहम्मद अशरफ निवासी मीरानपुर पेवाड़ा का नाम शामिल था। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कई बार गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। न्यायालय की ओर से कई बार नोटिस जारी कर हाजिर होने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन आरोपी हाजिर नहीं हुए।
इस बीच अब अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम की मांग पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपियों के विरुद्ध कुर्की पूर्व की नोटिस जारी कर दी है। बीते दिन अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित आरोपियों के घर पहुंचकर धारा 82 कुर्की पूर्व की नोटिस चस्पा की और मोहल्ले में इसकी मुनादी भी कराई। कहा कि यदि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार या हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अकबरपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। साथी कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें