फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह : चौक-चौराहों पर भी चढ़ा राम का रंग

Thu, 18 Jan 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर नगर में दिख रहा सर्वाधिक जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर । अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र भगवामय हो गए हैं। अकबरपुर के प्रमुख चौराहों पर जहां अयोध्या धाम की दूरी दर्शाती भगवा रंग की होर्डिंग लगा दी गई है तो वहीं ओवरब्रिज व तमसा पुल की रेलिंग भी भगवा रंग में रंग दी गईं।
22 जनवरी को अयोध्या स्थित राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। अयोध्या में इसे लेकर गहमा गहमी के बीच अंबेडकरनगर जनपद में भी तैयारियां की गई हैं। नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर अब बदला बदला सा नजर आने लगा है। गौहन्ना चौराहा, पहितीपुर तिराहा, बस स्टेशन, नई सड़क, कलेक्ट्रेट के निकट व पुराने तहसील तिराहा के निकट जगह जगह भगवा रंग में रंगी होर्डिंग लग गई हैं जिस पर अयोध्या धाम में स्वागत के साथ ही अकबरपुर से अयोध्या तक की दूरी किमी. में अंकित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही तमसा नदी पर बने पुल व रेलवे क्राॅसिंग पर बने फ्लाई ओवर की रेलिंग को भगवा रंग में पेंट किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा भी जगह-जगह अयोध्या की तरफ जाने वाले मार्ग को दर्शाते हुए बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र जलालपुर व टांडा तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में भी जगह-जगह इसी प्रकार की होर्डिंग लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें