फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फीडरों में फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 26 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
electricity - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
झमाझम बारिश से सोमवार को पूरे दिन जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी रही। अकबरपुर व मरैला विद्युत उपकेंद्र के कुल आठ फीडरों में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। इससे जिला मुख्यालय व इर्दगिर्द के ग्रामीण क्षेत्रों की एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हुई लेकिन अधिक देर तक कायम नहीं रह सकी।
विज्ञापन


नतीजतन इसका प्रतिकूल प्रभाव उद्योग-धंधों पड़ा। आटा चक्की, पावरलूम समेत अन्य बिजली पर निर्भर लघु उद्योग-धंधे ठप रहे। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जर्जर उपकरणों के सहारे विद्युत आपूर्ति कराए जाने का खामियाजा सोमवार को जिला मुख्यालय व इर्दगिर्द के क्षेत्रों की एक लाख से अधिक की आबादी को भुगतना पड़ा।

दरअसल सोमवार भोर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। लगभग दो घंटे तक हवा के साथ हुई बारिश ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी कर दी। अकबरपुर व मरैला विद्युत उपकेंद्र के कई फीडरों में आई खराबी के चलते सोमवार भोर में लगभग चार बजे से जिला मुख्यालय के ज्यादातर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


दोपहर बाद कुछ फीडरों में आई तकनीकी खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया लेकिन अधिक समय तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। पावर कारपोरेशन अधिकारियों के अनुसार अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के पटेलनगर फीडर, कंपोजिट फीडर, जमुनीपुर फीडर, साउथ वेस्ट फीडर, कुर्कीबाजार फीडर, टाउन फीडरस्पेयर फीडर व गौरा फीडर तथा मरैला विद्युत उपकेंद्र के शहजादपुर फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। 

नतीजतन इन फीडरों से जुड़ी एक लाख से अधिक आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उद्योग-धंधों पर पड़ा। जिला मुख्यालय के मीरानपुर, अब्दुल्लापुर, शहजहांपुर मोहल्लों में पावरलूमों की खटर-पटर पूरी तरह ठप हो गई। पावरलूम संचालक मोहम्मद यूसुफ, शमीम अख्तर व मोहम्मद इश्तियाक ने कहा कि बदतर विद्युत आपूर्ति का प्रतिकूल प्रभाव कपड़ा उद्योग पर पड़ रहा है।

 उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाता तब तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता। मीरानपुर मोहल्ला निवासी आटा चक्की संचालक राममिलन ने कहा कि सोमवार सुबह से ही आपूर्ति ठप हो गई।  इससे आटा चक्की का संचालन नहीं हो  सका।

कहा कि पावर कारपोरेशन को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू  ने बताया कि कुछ फीडरों में आई गड़बड़ी से कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई थी। हालांकि उसे शीघ्र ही ठीक कराकर ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद तो कुछ क्षेत्रों में शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें