फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाए जाएंगे उपद्रवियों के पोस्टर

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अलीगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त में उपद्रवी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा कस्बे के तलवापार मोहल्ले में नमाज के बाद हुए उपद्रव के दूसरे दिन इलाके में शांति रही। संबंधित क्षेत्र के अलावा पूरे नगर में पुलिस का कड़ा पहरा है। डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती के बाद अतिरिक्त एक कंपनी टांडा पहुंच गई। पांच थानाध्यक्ष लगातार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार 26 आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश व पहचान की जा रही है। जिन उपद्रवियों के चेहरे वीडियो फुटेज में पहचान में आए हैं, उनके पोस्टर लगवाने की तैयारी है। पुलिस ने मामले में 36 नामजद व तमाम अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में व्यवधान डालने समेत कई धाराओं के अलावा सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
तलवापार में जुमे की नमाज के बाद घरों से आकर तमाम उपद्रवियों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया था। पुलिसकर्मियों पर पथराव के साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया। तत्काल मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ बल प्रयोग कर स्थिति को संभाल लिया। इस बीच शनिवार को पूरे टांडा नगर में शांति रही। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी रखे।
विज्ञापन

टांडा कोतवाल बृजेंद्र शर्मा व अलीगंज एसओ नागेंद्र सरोज के अलावा इब्राहिमपुर, हंसवर व कटका थाना प्रभारी भी लगातार बने रहे। नगर में डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती के बाद शनिवार को एक कंपनी अतिरिक्त पीएसी बल पहुंच गया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने इन सभी की तैनाती टांडा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कर दी।
इस मामले में कुल 36 नामजद व तमाम अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद 26 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस दरअसल वीडियो फुटेज व अन्य माध्यमों से पहचान के साथ ही चालान कर रही है। पुलिस ने कई ऐसे आरोपियों का पोस्टर भी जारी करने की तैयारी की है, जिनके नाम व पता का सुराग नहीं लग पा रहा है।
इन उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी
टांडा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी मोहम्मद फराज, नेहरूनगर निवासी समीर, कस्बा पूरब निवासी शादब, अरशान आलम, हयातगंज के मोहम्मद फरदीन के अलावा अलीगंज थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी मोहम्मद जिया, शाहिद, मोहम्मद सलमान, तुराब,, राशिद, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद तौयाब, फैज अहमद, सकीब जमाल, मोहम्मद कामरान, महूद यदानी, आफताब, रिजवान, खुर्शीद आलम, मोहम्मद शादान, तलवापार निवासी मोहम्मद अली, अनीस, असलम, जावेद, मुजक्किर, मोहम्मद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आठ पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल
जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस प्रशासन ने सिपाहियों के घायल होने से इन्कार किया था, लेकिन देर रात दर्ज हुए केस में कहा गया कि ड्यूटी पर मौजूद सिपाही इंद्रपाल सिंह, अजय यादव, गोविंद यादव, सूरज कुमार, सीपू, रितेश चौरसिया, सत्यनरायन व घनश्याम घायल हो गए।
थाने पहुंच विधायक ने की बात
टांडा के सपा विधायक राममूर्ति वर्मा शनिवार को अलीगंज थाने पहुंचे। उन्होंने वहां पुलिसकर्मियों से वार्ता की। विधायक ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई हो, लेकिन इसकी आड़ में एक भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। विधायक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का कृत्य कतई उचित नहीं है। सभी नगरवासियों व अन्य क्षेत्रवासियों को शांति कायम रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें