फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, आम किसानों ने भी जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता को लेकर सोमवार को जिले में चौतरफा आक्रोश देखने को मिला। समाजवादी पार्टी ने जहां सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर हमला बोला, वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, संयुक्त किसान मोर्चा व भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी धरना-प्रदर्शन कर सरकार व पुलिस के रवैये की कड़ी निंदा की। अकबरपुर में सपाइयों ने प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी भी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया, जबकि पुलिस के अनुसार लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए थे। जगह-जगह हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की बर्बरता अंग्रेजी राज की याद दिला रही है। किसानों की जायज मांग मानने की बजाय उन पर लाठी व गोली चलाई जा रही है। किसान इस अत्याचार को भी भूलने वाला नहीं है।
उधर, राजनीतिक दलों के प्रदर्शन से इतर तमाम आम किसानों ने भी लखीमपुर कांड को लेकर चिंता व नाराजगी जताई। तमाम किसानों ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा किसानों को ललकारने, उन पर अत्याचार करने तथा उन्हें नीचा दिखाने जैसी कोशिशों से बचने की जरूरत है। लोकतंत्र में सभी को विरोध व प्रदर्शन का अधिकार है। इसका सम्मान होना चाहिए। यदि इसमें कोई गलत करता है, तब सरकार को आगे आकर कार्रवाई भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें