फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तीन बाइक के साथ दबोचे तीन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नअंबेडकरनगर। जिले में रविवार देरशाम चले वाहन चेकिंग अभियान में सम्मनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने तीन चोरों को एक साथ अलग अलग तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। सोमवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर धर्मेंद्र सचान ने बताया कि एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देश पर रविवार शाम को पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एसओ सम्मनपुर वकील सिंह यादव ने बताया कि वह टीम के साथ कुर्कीबाजार में वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच तीन अलग-अलग बाइक से तीन युवक मौके पर पहुंचे। युवकों से वाहन से जुड़े कागजात आदि मांगे गए तो उन लोगों ने दिखाने में असमर्थता जतायी।
पुलिस द्वारा युवकों का नाम पता पूछा गया तो उसे भी बताने में वह आनाकानी करने लगे। इस पर पुलिस टीम को संदेह हो गया। टीम ने पूछताछ आगे बढ़ायी तो तीनों ने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान विपुल शर्मा निवासी पटना मुबारकपुर थाना बसखारी, श्यामू निवासी कुर्की बरसावां थाना सम्मनपुर, व आकाश कुमार निवासी अरियौना कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। बाद में तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें