फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्कूल से घर वापस आ रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की बहन की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शनिवार दोपहर दो बजे स्कूल से पढ़ कर वापस लौट रही थी। आरोप है कि रूधौली माफी गांव निवासी मोहित और रूधौली अदाई गांव निवासी अतुल राजभर बाइक से पहुंचे। छात्रा को अगवा करके एक जंगल में ले गए। दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर युवक उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी घटना अपनी मां व बहन को बताई।
इसके बाद किशोरी की बहन उसे लेकर थाना पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट आदि धारा में केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें