फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सील मकान से अल्ट्रासाउंड मशीन छुड़ाने की याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी में सील मकान से अल्ट्रासाउंड मशीन और उपकरण मुक्त कराने की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी। जिला जज चंद्रोदय कुमार ने कहा कि निचली अदालत में मकान मुक्त कराने की मांग की गई थी, जबकि पुनरीक्षण में मशीन और उपकरणों की रिहाई मांगी गई। ऐसे में इस पर विचार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

बसखारी के जलालपुर मार्ग निवासी यूपिका मिश्रा (32) ने मकान संख्या 129 को मुक्त कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। उनका आरोप था कि सीएचसी अधीक्षक ने तत्कालीन एसडीएम की मौजूदगी में मकान सील कराया था। मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
सीजेएम कोर्ट ने अधिकारियों की रिपोर्ट और कानूनी प्रावधानों के आधार पर 31 मई 2024 को अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद यूपिका ने पुनरीक्षण दाखिल कर मशीन और उपकरण छोड़ने की मांग की। जिला जज ने याचिका खारिज करते हुए नई अर्जी दाखिल करने की छूट दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें