फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दिनभर जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट इस तरह मार्ग पर लगा भीषण जाम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन के आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को अचानक जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। नतीजा यह रहा कि प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही जाम की समस्या पैदा हो गई, जो शाम तक बनी रही। अचानक उत्पन्न हुई जाम की समस्या सामने आने से यातायात पुलिस हलकान हो गई। यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मी भी एक जगह से दूसरी जगह तक की दौड़ लगाते रहे। दिनभर लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। इस बीच जाम में फंसे लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात सुचारु हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

दो दिन के आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को अचानक जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। कभी नई सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती, तो कभी अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर। पुराने तहसील तिराहे से लेकर ओवरब्रिज तक जाम लग जाता, तो कभी बस स्टेशन क्षेत्र में लोग जाम में फंस जाते। और तो और कलेक्ट्रेट के निकट से जिला अस्पताल तक भी सोमवार को दिन में कई बार जाम की समस्या हो गई। इसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लगने वाले जाम में फंसने के चलते तमाम कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुंचे। कई बार मरीज भी जाम में फंस गए। उन्हें जाम से बाहर निकालने में यातायात पुलिस को मुश्किलें उठानी पड़ीं।
यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस के साथ-साथ कोतवाली पुलिस भी हलकान रही। एक जगह से जाम हटता, तो दूसरी जगह जाम लग जाता। इस बीच जाम में फंसे लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जाम में फंसे राहुल व सौरभ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारु यातायात हो, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। जब तक सड़क के किनारे से अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक यातायात सुचारु नहीं हो सकता। उधर, एएसपी संजय राय ने बताया कि जाम की कुछ समस्या उत्पन्न हुई थी। हालांकि समय रहते यातायात को सुचारु कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें