फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नकारात्मक नीतियों से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा राज में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार की नकारात्मक नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। यह विचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभय पांडेय ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश कुपोषण में नंबर वन है। ऐसा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मंत्रालय कह रहा है। सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करार देते हुए कहा कि भाजपा धुर किसान विरोधी है। न तो गन्ना किसानों का बकाया मिला, ऊपर से पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर जनता की कमर को तोड़ दिया गया है। लेकिन कांग्रेस यह तस्वीर बदलेगी। जनता को साथ लेकर जनता की सरकार स्थापित करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया सहित सभी पदाधिकारियों से आम जनता से समर्थन जुटाने का आह्वान किया।
एक दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभय पांडेय का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र और जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर सोशल मीडिया की आवाज जनपद के हर घर में पहुंचाने के लिए रणनीति बताई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश और प्रदेश को तरक्की के रास्ते बुलंदियों पर पहुंचाएगी। भाजपा ने देश के संसाधनों को बेच कर अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया।
सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के साथी प्राथमिकता के साथ कांग्रेस की योजना और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे। वहीं जिला कांग्रेस सचिव इमरान गांधी ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर मुख्य अतिथि अभय पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र का स्वागत किया। इस मौके पर डा.ङ विजय शंकर तिवारी, रवीश शुक्ला, राम जनम दुबे, सुखीलाल वर्मा, बद्री नारायण शुक्ला, सुनील मिश्रा, गुलाम रसूल छोटू, विशाल वर्मा, राम कंवल मौर्य, विकल्प मिश्रा, दीपक शर्मा, अजय तिवारी, सियाराम यादव, अखिलेश तिवारी, रामजी वर्मा, दिनेश दूबे, जियाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें