फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसें न चलने से लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। लगभग 20 किलोमीटर लंबे अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे न सिर्फ अक्सर मनमाना किराया वसूली का मामला सामने आता है, बल्कि यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन के साथ ही परिवहन निगम से अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग से सरकारी बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से केदारनगर बाजार होते हुए इल्तिफातगंज जाने वाले मार्ग पर मौजूदा समय में कोई राजकीय परिवहन सेवा नहीं है। इस सड़क पर जमुनीपुर, केदारनगर व इल्तिफातगंज तीन प्रमुख बाजारों के अलावा तीन से अधिक छोटी-छोटी बाजार हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों नागरिक आवागमन करते हैं। जिला मुख्यालय व इल्तिफातगंज के अलावा अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी आदि जनपदों को जाते हैं। परंतु इस क्षेत्र के लोगों को कहीं जाना हो तो पहले उन्हें डग्गामार वाहनों की मदद लेकर या तो जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है या तो इल्तिफातगंज।
ऐसे में नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अतिरिक्त भाड़ा खर्च करने के साथ ही समय की भी बर्बादी होती है। इस मार्ग पर चलने वाली टैक्सी पर्याप्त सवारी मिलने के बाद ही यात्रा शुरू करती हैं। इससे यात्रियों को घंटों टैक्सी स्टैंड पर ही बैठकर समय गुजारना पड़ता है। आवागमन व आबादी के लिहाज से महत्वपूर्ण होने के बावजूद मौजूदा समय में इस मार्ग पर किसी सरकारी बस का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन

केदारनगर, नाऊसांडा, जमुनीपुर, गौसपुर, करमुलहा, त्रिमुहानी, बेलागर, भारीडीहा व डल्लापुर आदि बाजारों व गांवों के लोगाें ने नियमित रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की है। स्थानीय महेंद्र कुमार, सुभाष, शिवकुमार, रोहित व मनोज आदि का कहना है कि यदि इस मार्ग पर सरकारी बसों का संचालन किया जाए तो न सिर्फ हजारों नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा, बल्कि राजस्व लाभ भी बड़े पैमाने पर होगा।
स्थानाभाव के चलते समस्या
इल्तिफातगंज मार्ग पर बसों का संचालन अकबरपुर नगर में बने ओवरब्रिज के चलते नहीं हो पा रहा है। कारण यह कि स्थानाभाव के चलते यहां बसों के मुड़ने में दिक्कतें होती हैं। आने वाले समय में यदि सड़क चौड़ीकरण कर सुचारु मार्ग मुहैया हुआ तो बसों को संचालन निश्चित तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएन चौधरी, एआरएम अकबरपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें