फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टैक्स दे रहे शहर का, सुविधाएं गांव से भी बदतर

Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रसूलाबाद वार्ड से डढवा गांव जाने के रास्ते में भरा गंदा पानी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बड़े वार्ड में शुमार रसूलाबाद नगर पालिका परिषद की स्थापना से जुड़ा है। वार्ड की आबादी लगभग 15 हजार है। इसमें पांच हजार के आसपास मतदाता हैं। इस वार्ड में छह मोहल्ले हैं। यहां के लोग गृह व जलकर तो शहर की तरह देते हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएं गांव से बदतर मिल रही हैं। मुहल्लों में अभी भी सड़कें कच्ची हैं। लोग खुद के संसाधन से पेयजल की व्यवस्था करते हैं। वार्ड में अभी तक नालियां बनी ही नहीं हैं। कच्चे रास्तों से बरसात के दिनों में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि वार्ड में बने श्मशान घाट जाने वाला रास्ता भी पूरी तरीके से बदहाल है।
विज्ञापन


पालिका से जुड़े पर नहीं मिल पाईं सुविधाएं
वार्ड के डढ़वा निवासी अवधेश व सैरून ने बताया कि गांव को पालिका से जुड़े तीन दशक बीत गया, लेकिन विकास का पहिया अब भी नहीं चल पाया। लोगों को कच्चे रास्तों से निकलना पड़ता है। यहां पर न तो पेयजल की सप्लाई होती है और न ही जलनिकासी के लिए नालियां हैं। लोगों के घरों का पानी दरवाजे खुले में बहता है। पानी पीने के लिए खुद हैंडपंप लगवाना पड़ता है।

सड़क चलने लायक नहीं
स्थानीय शिवालय के पास रहने वाले रामचंदर व कल्लू ने बताया कि वार्ड की सड़कें चलने लायक ही नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या तो शिवालय के पास बने श्मशान घाट जाने वाले मार्ग का है। कच्ची सड़क की मिट्टी कट गई। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ती हैं। यहां पर पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को बैठने के लिए कोई टिनशेड भी नहीं है।
विज्ञापन


कराए जा रहे है कार्य
स्थानीय लोगों की सुविधाओं को लेकर पालिका गंभीर है। वार्ड में अभी तक कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं। कई का कार्यों प्रस्ताव बनाया गया है, जल्द ही उन पर भी कार्य शुरू कराया जाएगा। श्मशान घाट को बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। -बीना सिंह ईओ, नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें