फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा शुद्ध व शीतल पेयजल

Mon, 25 Apr 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पतालों में पेयजल की बदहाली को लेकर अमर उजाला की खबर ने असर दिखाया  है। प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. जीआर चन्द्रा ने जिला अस्पताल का दौरा किया, और सभी हैंडपंप व वाटर कूलर को  अविलंब दुरुस्त करवाए जाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जिले के सभी  अस्पतालों में ओआरएस पाउडर हरहाल में उपलब्ध रहें, और इसे मरीजों को दिया  जाए। यह भी कहा कि ओआरएस घोल देने का भी प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लगातार बढ़ती गर्मी के बीच जिला अस्पताल समेत अन्य  अस्पतालों में पेयजल बदहाली की खबर लगातार सामने आ रही थी। बीमारियों से  परेशान मरीज व तीमारदार अस्पतालों में शुद्घ पेयजल की उपलब्धता को लेकर भी  परेशान चले आ रहे हैं। कहीं वाटरकूलर बिगड़ा पड़ा तो कहीं इंडिया मार्का  हैंडपंप से पानी ही नही निकल रहा था।

कई जगहों पर हैंडपंपों व टोटी के निकट गंदगी का भी साम्राज्य मरीजों को मुश्किल में डाल रहा था। इस बीच अमर  उजाला ने अपने सोमवार के अंक में जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में  शुद्ध पेयजल को लेकर व्याप्त बदहाली की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।  इसमें कहा गया था कि अधिकांश वाटरकूलर खराब पड़े हैं। 
विज्ञापन


  खबर का संज्ञान लेते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीआर चन्द्रा सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वे बिगड़े पड़े हैंडपंप व वाटरकूलर तक गए, और उसे चलाकर भी  देखा। चन्द्रा ने कहा कि तत्काल प्रभाव से बिगड़े पड़े हैंडपंप दुरुस्त करा जाएं, और वाटरकूलर में आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

उन्होंने जिला अस्पताल में पानी की टंकियों का भी जायजा लिया, और कहा कि टंकियों की सफाई  सुनिश्चित कराई जाए। समय समय पर टंकियों की सफाई अवश्य हो। गर्मी के दिनों  में टंकी की सफाई पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।

पेयजल की शुद्घता को लेकर  कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों में ओआरएस पाउडर की उपलब्धता  भी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि जिले के सभी सीएचसी व  पीएचसी में बिगड़े पड़े हैंडपंपों व वाटरकूलर को अविलंब ठीक कराया जाएगा।  मरीजों व तीमारदारों को शुद्घ व शीतल पेयजल हरहाल में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें