फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खुलने के बाद भी धन निकासी को भटके ग्राहक

Mon, 25 Apr 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
एटीएम में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को बैंक खुलने के बाद भी धनाभाव के चलते बेपटरी हुई धन निकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा। पैसा निकालने के लिए जहां सुबह से ही बैंक शाखाओं पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी, वहीं नगर क्षेत्र में चल रहे इक्का दुक्का एटीएम पर भी पैसा निकालने के लिए उपभोक्ताओं को लम्बी लाइन में लगना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सफलता नहीं मिली। मायूस होकर उन्हें इस एटीएम से उस एटीएम का चक्कर काटकर वापस जाना पड़ा। 
विज्ञापन


जिले की बैंक शाखाओं व एटीएम में करीब एक सप्ताह से धनाभाव का संकट बना रहा है। बीच बीच में अवकाश के चलते बैंक शाखाओं के बंद होने के चलते एटीएम व्यवस्था भी पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। धनाभाव के कारण बैंक शाखाओं से भी समुचित धन निकासी नहीं हो पा रही है।

सहालग का दौर होने के चलते उपभोक्ताओं को पैसे की सख्त जरूरत भी है। ऐसे समय में उपभोक्ताओं का साथ छोड़ रही बैंकिंग सेवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से चली आ रही इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपभोक्ताओं ने सोमवार को काफी उम्मीद लगा रखी थी।
विज्ञापन


हालांकि स्थिति इसके उलट ही रही। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि सोमवार को बैंक शाखाएं सुचारु रूप से धन निकासी करेंगी तो एटीएम पर लोड कम हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को एटीएम से भी धन निकासी करने में आसानी होगी। यह बात अलग है कि स्थिति पिछले दिनों की तरह ही रही। उपभोक्ता सुबह से ही बैंक शाखाओं तक पहुंचने व एटीएम का चक्कर लगाने में ही व्यस्त रहे। 

तीन दिन में निकले सिर्फ त्र15 हजार
सोमवार सुबह करीब 6 बजे बेवाना से जिला मुख्यालय पहुंच चुके रामयज्ञ ने बताया कि वह तीन दिन से पैसा निकालने के लिए भटक रहे हैं। खाते से 50 हजार से अधिक की निकासी करनी है। तीन दिन में वह महज 15 हजार रुपये ही निकाल सके। बताया कि शहजादपुर स्थित एक बैंक में उनका खाता है। एटीएम से पैसा न मिलने पर वह शाखा से निकालने के लिए आज पासबुक भी साथ लेकर आए हैं। 

चंद घंटों में एटीएम से खत्म हो जाता पैसा
कटेहरी के जगदंगा पांडेय व राजेश कुमार ने बताया कि जब तक बैंक शाखाओं से सुुचारु धन निकासी नहीं होगी, तब तक एटीएम सेवा का पटरी पर लौट पाना मुश्किल ही लग रहा है। कहा कि जो इक्का दुक्का एटीएम चलते भी हैं, उन पर इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि बैंक प्रबंधन जो रकम एटीएम में डालता है वह कुछ घंटे में खाली हो जाता है। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैंक प्रबंधन से अविलंब व्यवस्था पटरी पर लाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


दो दिन में व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है। एटीएम सेवाओं ने कई जगह समुचित धन निकासी की है। बैंकों में भी धन निकासी की जा रही है।
-एपी सिंह, एलडीएम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें