फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 50 मीटर दौड़ में आदित्य और पलक अव्वल

Fri, 25 Oct 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जैतूपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। न्याय पंचायत जैतूपुर में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। अलग-अलग खेलों में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में आदित्य तो बालिका वर्ग में पलक ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ ग्राम प्रधान गोविंद सोनी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में आदित्य ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर सचिन यादव रहे। बालिका वर्ग में पलक को पहला तो अंजू यादव को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर बालक वर्ग में आदित्य को जीत मिली। जबकि शनि द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका में मंजू अव्वल रहीं। रिया को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 200 मीटर बालक वर्ग में आदित्य को पहला तो सचिन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका में अंजू यादव अव्वल रहीं, जबकि दीपाली यादव दूसरे पर रहीं।
जूनियर स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु को जीत मिली। शुभम दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रिंसी को पहला तो काजल को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर में प्रियांशु ने जीत हासिल की। जबकि कौशल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका में प्रिंसी ने जीत दर्ज की। आरती द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में प्रियांशु व शुभम को पहला व दूसरा स्थान मिला। बालिका में प्रिंसी के हाथ जीत लगी तो काजल दूसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर लंबी कूद में आदित्य ने सबसे लंबी छलांग लगाई। सचिन दूसरे पर रहे। जूनियर स्तर पर प्रियांशु व प्रिंसी ने जीत दर्ज की। प्राथमिक स्तर कबड्डी में रेवली ने जीत दर्ज की जबकि चपरा रनर रहा। बालिका में गोसाई का पूरा अव्वल रहा। रामपुर गिरंट को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

जूनियर स्तर पर बालक में रामपुरगिरंट को पहला तो मानिकपुर को दूसरा स्थान मिला। बालिका में रामपुर गिरंट विजेता तो चपरा रनरअप रही। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार सिंह, उदयभान वर्मा, दिनेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार दुबे, नरेंद्र प्रताप सिंह, संजय वर्मा, पंकज चौधरी, प्रभात चौधरी, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें