अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। वे थोड़ी देर पहले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एमएलसी हरिओम पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है।