अंबेडकरनगर। अकबरपुर के कबीरपुर कसेरूआ निवासी विजय शंकर का शव सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल के पास छप्पर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक विजय शंकर (45) पराग डेरी में सुपरवाइजर थे। अत्यधिक शराब पीने के आदी थे। सोमवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर गए थे।
अपराह्न चार बजे एक ग्रामीण वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान छप्पर की बड़ेरी में रस्सी के सहारे उनका शव लटका देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक की बड़ी बेटी प्रिया (18), प्रतिभा (16) और बेटा प्रशांत नौ साल के हैं। श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)