फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों से वसूली में टेक्निकल असिस्टेंट सहित सात के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सिझौली मंडी परिसर स्थित एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र के वायरल वीडियो के मामले में डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर एसडीएम विशाल सारस्वत ने सोमवार को जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तीन टेक्निकल असिस्टेंट सहित कुल सात लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। यह पूरा प्रकरण अकबरपुर के बनगांव डिहवा गांव के किसानों दिनेश सिंह और अरविंद सिंह से जुड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार को किसान शिवमूरत इन दोनों का गेहूं एफसीआई क्रय केंद्र पर तौल के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि केंद्र प्रभारी जयसिंह गुप्त ने इन्हें व्यापारी समझकर मना कर दिया। किसान दिनेश सिंह और अरविंद सिंह भी क्रय केंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने पहले प्रति क्विंटल 100 रुपये की मांग की और बाद में 70 रुपये मांगे गए।
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। साथ ही डिप्टी आरएमओ से मोबाइल पर अवैध वसूली की शिकायत की और केंद्र प्रभारी से बात कराई। सोशल मीडिया पर यह मामला प्रसारित होने के बाद एफसीआई के मंडल प्रबंधक ने रविवार को केंद्र पर पहुंचकर जांच की। साथ ही डीएम ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विस्तृत जांच का जिम्मा उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस मामले में बयान दर्ज कर लिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने क्रय केंद्र की परखी हकीकत
भीटी (अंबेडकरनगर )। विकासखंड के बीपैक्स भीटी समिति के गेंहू क्रय केंद्र का एसडीएम नीरज गौतम ने औचक निरीक्षण किया। वहां मौजूद सचिव नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 70 किसानों से अब तक कुल 2104.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके सापेक्ष 970 क्विंटल गेहूं डिपो में प्रेषित किया जा चुका है। उपजिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर किसानों के पीने के पानी , बैठने की व्यवस्था को परखा। इसके बाद सारे रिकॉर्ड खंगालने पर रिकॉर्ड सही पाए गए। उन्होंने सचिव को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें