फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों के बाशिंदे इस बार पंचायत चुनाव में नहीं कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
फोटो 05, अंबेडकरनगर के इस ग्राम पंचायत वाजिदपुर में नहीं होगा पंचायत चुनाव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। आगामी पंचायत चुनाव में जलालपुर तहसील की पांच ग्राम पंचायतों के 12 हजार मतदाताओं को इस बार मतदान का मौका नहीं मिलेगा। दरअसल, इन ग्राम पंचायतों को बीते दिनों ही जलालपुर नगर पालिका परिषद के विस्तारीकरण में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में इस बार का पंचायत चुनाव इन ग्राम पंचायतों में नहीं होगा। करीब 68 वर्ष तक ग्राम पंचायत के रूप में अपनी पहचान रखने वाली ये ग्राम पंचायतें अब शहर के मोहल्ले के रूप में दर्ज हो चुकी हैं। यहां के बाशिंदे अब ग्राम प्रधान नहीं बल्कि सभासद के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 1952 से ग्राम पंचायत चुनाव में अपनी सरकार बनाने वाली ग्राम पंचायत वाजिदपुर, आसीपुर, फरीदपुर, जमौली व जलालपुर देहात के मतदाता इस बार पंचायत चुनाव में मतदान का अवसर नहीं पाएंगे। ऐसे में इन क्षेत्रों के करीब 12 हजार मतदाता इस बार जलालपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे।
ग्राम पंचायत वाजिदपुर के छह मजरों के 5751, आशापुर ग्राम पंचायत के तीन मजरों के 1553, फरीदपुर के दो मजरों के 1864, जमौली के दो मजरों के 1754 व जलालपुर देहात के 7097 मतदाता अब पंचायत चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। वाजिदपुर ग्राम पंचायत की संगीता देवी, जलालपुर देहात की गुलनाज, आसीपुर के शैलेंद्र कुमार, फरीदपुर के नरसिंह यादव, उसमापुर देहात के लालजीत व जमौली की रेखा देवी आखिरी ग्राम प्रधान होंगी। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव मौजूदा वर्ष के आखिरी दौर में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों में इस बार पांच ग्राम पंचायतों के मतदाता मतदान नहीं करेंगे। इसमें हाजीपुर, बहरेवातर, डड़वा, जमालपुर चौराहा, शिवम कॉलोनी, मोहम्मदपुर हमजा, जोकाबाद रन्नूखा का पूरा, साहबतारा, पांडेपुर कॉलोनी, उस्मानपुर देहात, डड़वा, नईबाजार, आसीपुर, लारपुर, जमौली, भड़भड़पुर आदि मजरे हैं जो अब शहर की सरकार चुनेंगे। स्थानीय प्रदीप कुमार, राधेश्याम, शिवकुमार व प्रवीण कुमार ने बताया कि करीब 68 वर्ष बाद ऐसा हो रहा है, जब पंचायत चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। तहसील के पांच पुराने गांवों में यह प्रक्रिया नहीं चल रही है। कारण यह कि ये सभी गांव नगर पालिका की सीमा में आ गए हैं।
विज्ञापन

- एमपी सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें