फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की तलाश में एक महीने से भटक रहा पिता, बोला- हत्या कर दी गई या उसे बेच दिया गया

Fri, 09 Oct 2020 12:23 PM IST
ishwar ashish ambedkarnagar, uttar pradesh, india
विज्ञापन
बेटे की तलाश में भटकता पिता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले लापता हुए बेटे का सुराग लगाने के लिए पिता अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहा है। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी को पत्र भेज कर गुहार लगाई। कहा कि गांव के कुछ लोग उसके बेटे को बाहर कहीं नौकरी दिलाने के नाम पर ले गए थे। पिछले एक माह से बेटे से बात नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


संबंधित लोगों से जब पूछताछ की जाती है तो वे कोई जानकारी नहीं देते। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर शेखपुर गांव का है। सीताराम ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को बताया कि करीब दो माह पहले उसके 17 वर्षीय पुत्र मोनू को काम दिलाने के नाम पर गांव निवासी दो युवक कहीं ले गए थे।

वह बीच-बीच में एक मोबाइल नंबर से फोन करता था। अब बीते एक माह से न तो उसका फोन आ रहा है और फोन करने पर कोई दूसरा फोन उठाता है। आशंका है कि या तो उसके पुत्र की हत्या कर दी गई या फिर बेच दिया गया है। मामले की तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें