फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी नौ सीएचसी पर लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में ऐसी सभी सीएचसी पर लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए शीघ्र ही जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन प्लांट से लैस होंगे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 75-75 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 100 लीटर प्रति मिनट होगी। ऑक्सीजन प्लांट संबंधित सीएचसी में जल्द स्थापित किए जा सकें, इसके लिए सांसद व विधायकों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी आर्थिक मदद ली जाएगी। मौजूदा समय में जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व मातृ शिशु विंग टांडा में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन हो रहा है, जबकि मातृ शिशु विंग जलालपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस पर अंकुश पाने के लिए एक तरफ जहां केंद्र व प्रदेश सरकारों के दिशा निर्देश पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान तेज हो गया है, वहीं कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर भी केंद्र व प्रदेश सरकारों ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। संभावित तीसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार से कमी न रहे ओर सुचारु रूप से इसकी उपलब्धता संक्रमितों को होती रहे, इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है। शासन के दिशा निर्देशानुसार जिले में भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व मातृ शिशु विंग टांडा में जहां ऑक्सीजन प्लांट सुचारु रूप से संचालित हैं, तो वहीं मातृ शिशु विंग जलालपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके साथ ही अब शेष नौ सीएचसी परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट नहीं हैं, वहां 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले प्लांट की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक प्लांट पर लगभग 75 लाख रुपये की लागत आएगी। जल्द से जल्द प्लांट की स्थापना हो सके, इसके लिए जरूरी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

माननीयों व एनजीओ से ली जाएगी सहायता
जिले के नौ सीएचसी परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में ऑक्सीजन प्लांट अतिशीघ्र लग सके, इसके लिए सांसद व विधायक से सहायता ली जाएगी। माननीयों की निधि से प्लांट लगवाने में मदद ली जाएगी। इसके लिए सभी माननीयों को पत्र भी भेजा जा रहा है, जिससे अनुमति मिलने के बाद प्लांट की स्थापना में तेजी आ सके। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं से भी आर्थिक सहायता ली जाएगी।
कोरोना से जंग लड़ने में मिलेगी सहायता
सभी सीएचसी के ऑक्सीजन से लैस होने से यदि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आती भी है, तो इससे आसानी के साथ जंग जीती जा सकेगी। प्लांट की स्थापना से मरीजों को ऑक्सीजन के लिए इधर उधर भटकने से भी राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता अनंतराम वर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना सभी सीएचसी में कराया जाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। सभी माननीयों व सामाजिक संस्थाओं को इसके लिए अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
शीघ्र ही माननीयों को भेजा जाएगा पत्र
सभी सीएचसी परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए शासन ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, इसके तहत शीघ्र ही सभी माननीयों व एनजीओ को पत्र भेजकर आर्थिक सहायता मांगी जाएगी। मौजूदा समय में तीन अस्पतालों में जहां ऑक्सीजन प्लांट का संचालन हो रहा है, तो वहीं जलालपुर में स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। -डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें