फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 571 पानी की टंकियों में से बन सकीं सिर्फ 77

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्याें की रफ्तार बेहद सुस्त है। दिसंबर 2024 तक घर-घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाना है। कुल 571 के सापेक्ष अब तक 77 टंकियों का ही निर्माण हो सका है। 494 पानी की टंकियों का निर्माण पूरा करने की चुनौती सामने है।
विज्ञापन

जिले की 899 ग्राम पंचायतों में 571 पेयजल परियोजनाओं के माध्यम से 3 लाख 16 हजार 303 घरेलू कनेक्शन के जरिए लाभ देना है। दो लाख 90 हजार 629 कनेक्शन किए जा चुके हैं। 425 गांवों में नियमित पानी की सप्लाई चालू करा दी गई है। हालांकि टंकियोंं का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। दरअसल कुल 571 टंकियोंं का निर्माण होना है। इसके सापेक्ष अभी तक 77 टंकियों का निर्माण ही पूरा हो सका है, शेष पर काम चल रहा है। विभाग का कहना है कि सीधे आपूर्ति दी जा रही है। टंकी बनने के बाद उससे कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।

परियोजना एक नजर में
-दिसंबर 2021 में ग्रामीण पेयजल परियोजना को मिली थी मंजूरी
-577 पेयजल परियोजनाओं से होगी पेयजल आपूर्ति
-11,359 किलोमीटर कुल बिछाई जानी है पाइल लाइन
-10,889 किलोमीटर अभी तक बिछाई जा सकी पाइप लाइन
-571 की जगह 77 पानी की टंकी बन सकी हैं अब तक
-3,16,303 घरों को नल के जल से किया जाना है आच्छादित
-2,90,629 घरों तक नल से जल की हो रही आपूर्ति
-899 ग्राम पंचायतों को योजना से किया जाना है आच्छादित
-425 गांवों में योजना के तहत शुरू हो चुकी है जलापूर्ति

कारीगर की कमी से प्रभावित हो रहा काम
पेयजल परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। सभी को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कारीगर की कमी के चलते टंकियोंं के निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। - अभिषेक वर्मा, एक्सईएन जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें