फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ताले में कैद ओपेन जिम, कसरत करना हुआ मुश्किल

Wed, 28 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के दुल्हूपुर में पंचायत भवन में लगा ओपेन जिम।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से बने अधिकांश खेल मैदान और ओपन जिम खस्ताहाल हैं। इनमें कई टूटे हुए हैं, तो कई जगहों पर ताला लगा हुआ है। जिस कारण बच्चों से लेकर बड़ों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में ओपन जिम के साथ खेल मैदान में बच्चों व उनके अभिभावकों की आवाजाही बढ़ेगी। लेकिन बदहाल व्यवस्था के चलते लोगों को निराश होना पड़ेगा। गौरतलब है कि गामीणों की अच्छी सेहत के लिए गांवों में ही ओपेन जिम की स्थापना ग्राम पंचायतों की तरफ से कराई थी। जिसमें स्थानीय ग्रामीण आकर कसरत कर स्वस्थ्य रह सकें, लेकिन जिम्मेदारों की नजरअंदाजी के कारण कई स्थानों पर तो यह जिम टूट गए हैं। वहीं, कई स्थानों पर तो वहां का दरवाजा ही नही खुलता है। इससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल नहीं पा रहा है।
लोगों को जिम के लिए बाहर जाना पड़ता है। ऐसा ही नजारा जलालपुर क्षेत्र के दुल्हूपुर गांव में इन दिनों देखने को मिल रहा है। गांव के पंचायत भवन में दो वर्ष पहले लगे ओपेन जिम में अधिकांश समय ताला ही लगा रहता है। इसके कारण कोई भी इसका लाभ नहीं ले पा रहा है। अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में जिम के लिए पैसा खर्च करना पड़ रहा है। यह तो बानगी मात्र है ऐसी हालत अन्य स्थानों की भी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च किया है। लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है। बीडीओ अंजलि भारतीय ने बताया कि यह उनकी जानकारी में नहीं है, अगर ऐसा है तो उसे खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें