जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को उपचार के लिए आए मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते फिज
अंबेडकरनगर। मौसम के बदलते तेवर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। उमस, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण जिले में मौसमी बीमारियों का असर बढ़ गया है।
बुधवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।जिला अस्पताल की ओपीडी में 1120 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया। मौसमी बुखार से पीड़ित 321 मरीज फिजीशियन के पास पहुंचेए जबकि त्वचा रोग के 117 मरीजों ने उपचार कराया।
इसके अलावा सर्दी, खांसी, वायरल संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डाॅ. पीएन यादव ने बताया कि मौसम को देखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पीने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।