फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही कर सकती है जान व माल की हिफाजत : खत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। देश व प्रदेश में हो रहे हर जुल्म ज्यादती के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने ही आवाज उठाई है और हर जगह पहुंचने का कार्य राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने किया है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आपकी जान व माल की हिफाजत कर सकती है। अपना रहनुमा चुनने से पहले जनता यही सोचती है कि हमारी जान व माल की हिफाजत कौन करेगा।
विज्ञापन

यह बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉॅ. निर्मल खत्री ने नगर के मदरसा मंजरे हक के बगल मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में टांडा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मेराजुद्दीन किछौछवी के समर्थन में कहीं। खत्री ने कहा कि कोरोना काल में यह सरकार मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दे सकी और लाखों लोग मर गए। सरकार लोगों की जान की हिफाजत नहीं कर सकी।
उन्होंने बुनकरों के बारे में कहा कि आज मोदी की सूची में सबसे ऊपर अंबानी व अडानी हैं। उनके लिए मेहनतकश बुनकरों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक सिंह, प्रदीप कोरी, मोहम्मद अख्तर मलिक, फिरोज खान, रफीक राइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें