फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चाकू तो दूसरा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चाकू जबकि एक अन्य युवक को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जलालपुर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मंगुराडिला के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक घूमता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने टीम ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू बताया। मंगुराडिला बाजार में ही पुलिस ने एक अन्य युवक को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चंद्रशेखर निवासी मंगुराडिला के रूप में हुई। बाद में दोनों को थाने लाकर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें