फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, पांच मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कई दिनों की राहत के बाद रविवार को फिर कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। इस बीच रविवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2901 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही थी, बल्कि कोरोना से मरने वालों का सिलसिला भी थम गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जनपद वासियों ने राहत की सांस ली थी। इस बीच रविवार को फिर से इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। उधर रविवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2901 हो गई है।
जिन क्षेत्रों में रविवार को कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। साथ ही सैनिटाइजेशन भी किया गया। अपर सीएमओ डॉ. सालिक राम पासवान ने रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 5 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण कम जरूर हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सभी जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें