अंबेडकरनगर। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने लगभग 50 नामांकन पत्र खरीदे। पहले दिन 101 नामांकन पत्र प्रत्याशियों की ओर से खरीदे गए थे।
विधानसभा चुनाव में चार फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। पहले दिन तो एक भी नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने 101 नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिए थे। वहीं शनिवार को लगभग 50 नामांकन पत्र प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने लिए।
अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए कुल 12 सेट लिए गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी के लिए दिलीप कुमार त्रिपाठी ने एक सेट, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के लिए राजेश कुमार यादव ने एक सेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के लिए श्रीकिशन जायसवाल ने तीन सेट, राष्ट्रीय जन सहयोग पार्टी के लिए मनोज कुमार ने एक सेट, आम आदमी पार्टी के लिए मोहम्मद अनीस ने दो सेट, भारतीय जनता पार्टी के लिए रामअशीष मिश्र ने तीन सेट, निर्दल सुधीर कुमार यादव ने एक सेट लिया।
टांडा विधानसभा सीट के लिए 11 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें भाजपा के लिए स्वामीनाथ ने दो सेट, एआईएमआईएम के गुलाम किबिरिया ने दो सेट, कांग्रेस पार्टी के लिए डॉ. विजयशंकर तिवारी ने तीन सेट, सपा के लिए मोहम्मद आसिम ने दो सेट, एआईएमआईएम के लिए सद्दाम हुसैन ने दो सेट लिए। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 7 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें कांग्रेस के लिए राहुल मिश्र ने एक सेट, पीस पार्टी के लिए रामसूरत ने तीन सेट, कांग्रेस से अविनाश पटेल ने दो सेट, निर्दल दाताराम यादव ने एक सेट लिया।
आलापुर विधानसभा सीट के लिए आठ नामांकन पत्र लिए गए। इसमें आम आदमी पार्टी के लिए निकेश कनौजिया ने दो सेट, कांग्रेस के लिए सत्यमवदा ने चार सेट, वीआईपी पार्टी के लिए प्रेमलता ने दो सेट लिए। जलालपुर विधानसभा सीट के लिए 12 नामांकन पत्र प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने लिए।