फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में ढिलाई पर दो चिकित्सा प्रभारियों को नोटिस

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम सैमुअल पॉल एन-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टीकाकरण कार्य में शिथिलता बरतने वाले बसखारी सीएचसी व भियांव पीएचसी के अधीक्षक को डीएम के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारीकिया गया है। डीएम ने दोनों चिकित्सा अधीक्षकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जतायी है। साथ ही सीएमओ को टेली मेडिकल व्यवस्था को और बेहतर करने व प्रतिदिन कम से कम तीन हजार आरटीपीसीआर जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना से निपटने में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित कोविड कमांड कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने सभी एबीएसए को निर्देशित किया कि सभी स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से संपर्क करें, और 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराने में तेजी लाएं।
समीक्षा के दौरान पाया कि बसखारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय बहादुर व भियांव पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश यादव द्वारा वैक्सीनेशन कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते इन स्थानों पर टीकाकरण कार्य शिथिल चल रहा है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने टेली मेडिसिन व्यवस्था को और सक्रिय करने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए विधिवत रजिस्टर बनाएं, और मरीजों को जरूरी दवाओं को समय-समय पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कम से कम तीन हजार आरटीपीसीआर जांच प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। सभी कार्यालयों में कोविड जांच कराए जाने का निर्देश दिया। सभी कार्यालयों में मास्क की अनिवार्यता, कोविड हेल्प डेस्क, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था करने को कहा। कहा कि कोरोना को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, डीसी एनआरएलएम आरबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें