फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 गैरहाजिर मतकर्मियों को नोटिस

Sat, 10 Oct 2015 11:38 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित 44 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कहा गया कि यदि रविवार शाम पांच बजे तक वे जिला विकास अधिकारी कार्यालय को स्पष्ट जवाब नहीं देते, तो उनके विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों में 9 पीठासीन अधिकारी, 11 मतदान प्रथम अधिकारी, 16 मतदान द्वितीय अधिकारी व 8 मतदान तृतीय अधिकारी शामिल हैं। बताया कि शनिवार को कुल 1864 कर्मचारियों को मतदान संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

सीडीओ डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में कर्मचारियों को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि मतदान के समय यदि उन पर किसी प्रकार का दबाव या फिर उनसे जोर-जबरदस्ती की जाती है, तो इसकी तत्काल जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। ड्यूटी के दौरान न तो किसी परिचित के यहां वे रुकेंगे और न ही किसी के घर खाना आदि खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें