जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रवींद्र कुमार (50) पुत्र राजबली ने शनिवार सुबह अपने को कमरे में बंद कर लिया और रस्सी को छत के कुंडे से फंसा कर फांसी लगा ली।
इसी बीच परिवार का कोई सदस्य उधर से गुजरा तो खिड़की से अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर रवींद्र को नीचे उतारा। उसे तत्काल सेमरा पीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।