फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज

Thu, 04 Feb 2016 10:49 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।
विज्ञापन


सभी ब्लॉक कार्यालयों पर होने वाले नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उधर अधिकांश ब्लॉकों में सपा व बसपा के बीच ही सीधी टक्कर होने के कारण दोनों ही दलों के नेेताओं व प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार 5 फरवरी को ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निपटाई जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी अपने अपने नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच भी इसी दिन पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन


6 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दिन पहले गुरुवार को ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली।

सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर, बसखारी व स्त्रत्तंडा में एक दिन पहले ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकनस्थल से दो सौ मीटर की सीमा में सिर्फ प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को आने दिया जाएगा। अधिकांश ब्लॉकों में मुख्य मुकाबला सपा व बसपा प्रत्याशियों के बीच ही है। ऐसे में दोनों ही खेमों ने अपनी अपनी जीत तय करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। एक दिन पहले तक दोनों दलों की तरफ से सभी आवश्यक प्रयास तय किए जाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें