जलालपुर। गोरक्षा राष्ट्रीय महाभियान यात्रा के तहत मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जो गाय की रक्षा नहीं कर सकता, उसे हम वोट नहीं करेंगे।
वहीं स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वैध और अवैध स्लॉटर हाउस जैसी कोई व्यवस्था धर्म सम्मत नहीं है। वेदों में इसकी कोई जगह नहीं है।
शंकराचार्य की 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा के 17 दिन पूरे हो चुके हैं। 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा अब तक पूर्वांचल के 13 जिलों और 75 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर चुकी है। मंगलवार को यात्रा जलालपुर कस्बे के साथ ही रफीगंज सेमरा, दुल्हूपुर में पहुंची। यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजय शेखर मिश्र, अवध अंचल प्रभारी राकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जलालपुर तिराहे पर पहुंचने पर सपा के पूर्व विधायक सुभाष राय, राजितराम, अखिलेश यादव आदि ने स्वागत किया। वही अकबरपुर के पटेल तिराहे पर अविमुक्तेश्वरानंद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।