फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नव विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के डीह भियांव गांव में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सास, ससुर व देवर के विरुद्घ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र केडीह भियांव गांव निवासी सोनी (23) पत्नी सदीने की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया और मायके वालों को इसकी सूचना गुरुवार को सुबह दी। पुत्री की मौत की खबर सुनते ही सोनी के माता-पिता के होश उड़ गए। सोनी की मां कमलेश देवी परिचितों के साथ गांव पहुंची और देखा कि बेटी के ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हैं। इस पर उसने इसकी सूचना जलालपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच की।
मां कमलेश ने बताया कि 14 मार्च 2019 को उसने पुत्री का विवाह सदीने के साथ किया था। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर बेटी को विदा किया था। इसके बावजूद ससुरालीजन उसकी पुत्री को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मां का आरोप है कि इसके चलते ही बीती रात ससुराल वालों ने सोनी को जलाकर मार डाला। इसके बाद आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति सदीने के अलावा सास शोभावती, ससुर रामअचल, देवर आयुष के विरुद्घ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मां की तहरीर पर दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें