फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने सीखा टेंट व गैजेट्स बनाना

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स स्कूल में स्काउट गाइड के तहत छात्राओं को जानकारी देते प्रशिक्षक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने जहां टेंट, पिचिंग, गैजेट्स आदि का निर्माण करना सीखा तो वहीं दूसरी तरफ ध्वज शिष्टाचार, चिकित्सा आदि की परीक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। प्रशिक्षण केे माध्यम से जिन भी गतिविधियों का जानकारी छात्र-छात्राओं ने सीखी है, उसका लाभ उन्हें आगे चलकर मिलेगा।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रात: ध्वज शिष्टाचार के पश्चात विद्यालय स्थित सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें एकल प्रार्थना के अंतर्गत हिंदू धर्म से कृतिका ने सरस्वती वंदना, इस्लाम धर्म से कसफ खान ने कुरान की आयतें, सिख धर्म से उत्कर्ष वर्मा ने गुरुवाणी तथा ईसाई धर्म से अंश कुमार ग्रेसियस ने बाइबिल के वचनों से सभी को अभिसिंचित कर अपने अपने इष्ट देव को याद किया। बाद में बच्चों ने जहां एक ओर टेंट, पिचिंग, गैजेटस आदि का निर्माण किया तो वहीं दूसरी ओर अपने प्रशिक्षकों द्वारा सिखाए गए गुणों ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, व्यायाम की आदि की परीक्षा भी दी। शिविर निरीक्षण के दौरान सुपीरियर सिस्टर एंटोनिया ने बच्चों की ओर से बनाए गए टेंट, गैजेट्स की सराहना करते हुए उनके स्काउट मास्टर अवधेश मौर्य के साथ-साथ सभी प्रशिक्षकों की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। कहा कि यह प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा।
प्रशिक्षक रमेश यादव व बलराम राजभर ने कहा कि स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं के व्यक्ति में न सिर्फ निखार लाता है वरन समाज की विभिन्न गतिविधियों से रूबरू होने का अवसर भी प्रदान करता है। छात्र-छात्राओं का नैतिक कर्तव्य है कि प्रशिक्षण में जो भी उन्हें सिखाया गया है, वह उसे अपने जीवन शैली में शामिल करें। शिविर संचालक अवधेश कुमार मौर्य ने सभी कैडेट्स व उनके प्रशिक्षकों, माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर गौरव गोस्वामी, आर्यन पांडेय, मानसी तिवारी, सिस्टर प्रिया, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर टेकला, मरिया, रेजी सेविस्टयन, जांसी अभिलाष, अंजना सिंह, सुनीता वर्मा, सुमन तिवारी, कमला,मेरी सुनीता, रूबी, नकवी, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें