फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 घंटे से ठप है बीएसएनएल सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तकनीकी गड़बड़ी के चलते बीते 72 घंटे से बीएसएनएल सेवा पूरी तरह बेपटरी हो गई। नतीजा यह रहा कि इसका खामियाजा एक तरफ जहां 2 लाख से अधिक बीएसएनएल उपभोक्ता प्रभावित हुए। वहीं, रेलवे टिकट आरक्षण का कार्य पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

इससे टिकट आरक्षण के लिए पहुंचे नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना था कि बीएसएनएल सेवा सुचारु रूप से कार्य कर सके, इसे लेकर जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
उपभोक्ताओं का साथ अक्सर छोड़ने वाली बीएसएनएल सेवा एक बार फिर से बेपटरी हो गई है। तकनीकी गड़बड़ी के चलते बीते 72 घंटे से बीएसएनएल सेवा पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बीएसएनएल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के मयाबाजार में अंडरग्राउंड केबिल के खराब होने के चलते ही बीएसएनएल सेवा बेपटरी हो गई। गड़बड़ी दूर करने का कार्य तेली से चल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच बीएसएनएल सेवा के बेपटरी होने से 2 लाख से अधिक बीएसएनएल उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें निजी कंपनी के सिम का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
बीएसएनएल उपभोक्ता नीरज कुमार, अभिषेक सिंह व मोहम्मद सलीम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीएसएनएल सेवा सुचारु रूप से कार्य कर सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
इस बीच बीएसएनएल सेवा के बेपटरी होने से रेलवे टिकट आरक्षण का कार्य शनिवार को पूरी तरह प्रभावित रहा। टिकट आरक्षण के लिए सुबह से ही नागरिक अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। लाइन में लगने के काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि नेटवर्क गड़बड़ी के चलते आरक्षण का कार्य नहीं हो सकेगा। इस पर आरक्षण के लिए आने वाले नागरिकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, एसडीओ फोंस बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गड़बड़ी दूर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें