फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 केंद्रों पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 19 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें कुल चार हजार 370 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। इसमें एसडीएम व तहसीलदार को शामिल किया गया है। सभी छात्रों को आधा घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाना है। परीक्षा पर निगरानी के लिए 25 विशेष पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

30 अप्रैल को जिले के 19 केंद्रों पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। नवोदय विद्यालय परीक्षा प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो, इसके लिए 10 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें बनायी गई हैं। इस टीम में एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारी रहेंगे। 25 विशेष पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं, जो लगातार परीक्षा का जायजा लेंगे। अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल चार हजार 370 छात्र शामिल होंगे।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह को जिला स्तरीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 300, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर में 300, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 182, रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में 300, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी में 223, जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में 216, अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी में 117 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह जनता इंटर कॉलेज नेवादा पैकोली में 300, रामलोचन इंटर कॉलेज शिवपाल में 145, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में 204, चंडी प्रसाद मिश्र अक्षयचंदा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तेंदुआईकला में 135, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर में 384, राजकीय इंटर कॉलेज जलालपुर में 153 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
वहीं, रामदेव जनता इंटर कॉलेज में 326, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर में 252, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में 194, कौमी इंटर कॉलेज टांडा में 252, एचटी इंटर कॉलेज टांडा में 204, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 185 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें