फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रही मां, बेटे ने लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम साहब! मेरी मां कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उनका इलाज कराने में परेशानी हो रही है। काफी भटकने के बाद भी कही से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। इस लिए इलाज के लिए दवा व संसाधन मुहैया कराने में मदद कीजिए। यह गुहार आलापुर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर ग्राम पंचायत के रोशनपुर मजरा निवासी 21 वर्षीय रजनीश कुमार ने डीएम से लगायी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बीते जनवरी में विधायक आलापुर से भी मदद मांगी गयी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 5 लाख रुपये की मदद सुनिश्चित कराने के लिए एक पत्र भी लिखा। विधायक के पत्र लिखे जाने के बाद तहसील व कलेक्ट्रेट से होने वाली जरूरी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए बीते दो माह से चक्कर काटना पड़ रहा है। दो माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन उसकी फाइल शासन तक नही पहुंच पायी। करीब एक माह से उसकी फाइल कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कार्यालय में ही अटकी है। इसके चलते उसकी मां के उपचार में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रजनीश ने बताया कि करीब 6 माह पहले मां राधिका देवी (38) की तबियत खराब हुई थी। उनके मुंह में दर्द होने लगा। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया। परन्तु कोई राहत नही मिली। इस बीच जांच कराने पर पता चला कि उसकी मां के मुंह में कैंसर हो गया है। इससे समूचा परिवार सहम गया। उपचार के लिए सर सुंदरलाल चिकित्सालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उपचार में करीब 5 लाख का खर्च बताया। उसके पिता लल्लू दिल्ली में रहकर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का लालन पालन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें