टांडा (अंबेडकरनगर)। कोचिंग कर घर जा रही छात्रा से युवक ने न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया।
पुलिस को दी तहरीर में छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री बुधवार को सूरापुर स्थित एक कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी बीच रामपुर बिहरोजपुर निवासी विकास ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते विकास वहां से भाग खड़ा हुआ। मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।