फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण में विधायक ने दिए 1.11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आलापुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनीता कमल ने जहां एक लाख 11 हजार रुपये की राशि समर्पित की, वहीं जलालपुर व महरुआ क्षेत्र में दर्जनों नागरिकों ने राम मंदिर निर्माण के लिए राशि दी। कहा कि भगवान राम के इस कार्य में सहभागी बनने पर खुशी की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के क्रम में शनिवार को आलापुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आलापुर विधायक अनीता कमल ने एक लाख 11 हजार रुपये प्रदान किए। इसके अलावा भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी ने मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान किया। विधायक ने कहा कि यह राम काज है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। हमारे पूर्वजों की सैकड़ों वर्ष की तपस्या का फल है, जो राम मंदिर के रूप में साकार हो रहा है। इस मौके पर सभी को इसका भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के इस अभियान की सराहना की। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, आदित्य सिंह, डॉ. पूनम राय सहित कई अन्य लोगों ने समर्पण राशि दान की।
खंड प्रमुख जलालपुर हृदयमणि मिश्र के नेतृत्व में हजपुरा एवं आसपास के ग्रामों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में लोगों ने सहयोग किया। अनिल कुमार यादव, डॉॅॅ रामसूरत, अरविंद यादव, सुभाष अग्रहरि, अशोक कुमार वर्मा, द्रौपदी, रमेश जायसवाल, रामसूरत यादव, रामजियावन अग्रहरि, हरिवंश, रामनारायण अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, रमेश अग्रहरि आदि ने सहयोग प्रदान किया। वक्ताओं ने सभी से इस महान कार्य का हिस्सा बनने का आह्वान किया। महरुआ में भाजपा नेता रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए राशि एकत्रित की। इसमें सुभाष वर्मा, पारसनाथ, सीताराम सिंह, कालीचरण, डॉॅ सिकंदर, चंदन तिवारी, आलोक, सचिव सुरेंद्र तिवारी व पूर्व सचिव संदीप दूबे आदि ने समर्पण निधि में राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें