फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। चार दिन पूर्व घर से लापता हुई महिला का शव संदिग्ध हालात में सोमवार को सुबह आलापुर थाना क्षेत्र के बिमावलपुर गांव के चूहड़ पुरवा के बाहर झाड़ियों से घिरे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। हालांकि पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। इस बीच मृतका के पति ने मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

चूहड़ पुरवा निवासी बृजेश कुमार सुबह कुछ ग्रामीणों के साथ गांव के बाहर गया, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। वहां झाड़ियाें के बीच एक पेड़ पर उसकी पत्नी पार्वती (33) का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया। जानकारी होते ही एसओ आलापुर दयाशंकर मित्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच सीओ जगदीशलाल टमटा भी मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के साथ ही परिवारीजनों से पूछताछ की। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि मृतका के पति ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। इसके बाद केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला के पति बृजेश के अनुसार बीती 5 अगस्त की दोपहर खाना खाने के दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, तो तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यहां तक कि उसके मायके सम्मनपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव में भी जानकारी की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें