फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में अधेड़ की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामगंज गांव निवासी बाबूलाल (52) गुरुवार को सुबह पैदल ही खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह घर से कुछ आगे बढ़ा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, भीटी निवासी राजेश कुमार (50) सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह यादवनगर तिराहे के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दोगापुर गांव निवासी रामकेश चौहान (59) दोपहर में बाइक से वैवाहिक आयोजन में भागीदारी करने जाने के दौरान भीटी बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव निवासी गीता देवी (45) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी रमेश कुमार (36) बुधवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय किछौछा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी इमरान (32) सुबह बाइक से किछौछा जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी जमशेद (35) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें