फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 17 Jun 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लड़नपुर गांव निवासी बब्लू की पत्नी अंजू (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीन वर्ष पूर्व ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। ससुराल पक्ष के मुताबिक संजू रात में सीढ़ी से गिर गई।
विज्ञापन


इसके चलते उसे गंभीर चोट आई थी। इस वजह से उसकी मौत हुई है। उसे गांव में ही दफन कर दिया गया। बुधवार को किसी ग्रामीण ने मृतका के मायके जैतपुर थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में उनके परिजनों को सूचना दी।

इस पर महिला का भाई श्याम पुत्र राजबलि अलीगंज पहुंचा। यहां उसने थाने में तहरीर देकर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि महिला के सीढ़ी से गिरकर घायल होने और फिर दम तोड़ देने की सूचना मिली है। शव को दफनाया गया है। उसके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें