फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभव अभियान के तहत शुरु हुआ बच्चों का चिह्नांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के निर्देश पर बीते दिन जिले के 2551 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर संभव अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रभारी डीएम/ सीडीओ घनश्याम मीणा ने पसिया पारा आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अलग अलग समय में अलग अलग अभियान को सफल बनाना है। बच्चों के बेहतर जीवन के लिए उनके अभिभावकों को एक हजार दिन के महत्व को समझाना होगा। बच्चों को स्वास्थ्य अच्छा होगा, तभी हमारे समाज व देश का भविष्य बेहतर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार इस अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दे रहे है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की इस योजना को प्रभावी बनाएं। कहा कि जुलाई माह का अभियान स्तनपान को प्रोत्साहन करने, अगस्त में ऊपरी आहार को बढ़ावा देने, सितंबर में बीमारियों से बचाव व एनीमिया से बचने के प्रबंधन पर फोकस करना होगा। अभियान के शुभारंभ मौके पर पासिया पारा के आंगनबाड़ी केन्द्र पर कुल 78 बच्चों का वजन, कद आदि का विवरण दर्ज किया गया।
जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि 30 जून तक वजन अभियान चलेगा। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा कुपोषित पाया जाता है तो उसे कन्वर्जेंस विभाग के सहयोग से स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सुविधा, राशनकार्ड, जॉबकार्ड के माध्यम से परिजनों को आच्छादित किया जाएगा। जिससे वह बच्चों की बेहतर देखभाल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें