फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में सात व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी केे मुताबिक अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी समीर (36) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर निवासी सौरभ (21) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी जगदीश कुमार (45) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के अवसानपुर निवासी रहमान (25) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी सुनीता देवी (36) बुधवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बिरईपुर भटपुरा निवासी रंजीत (23) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय गौहन्ना के निकट टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी ज्ञानदीप (22) बुधवार सुबह बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ जाते समय पटेलनगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

अकबरपुर आते समय बेवाना के निकट बाइक लेकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बिरईपुर निवासी सोनू (25) बुधवार को बाइक से अकबरपुर आ रहा था। बेवाना थाने से पहले ही गति अधिक होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें