फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर फर्राटा रेस में मंदीप व ब्यूटी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को बसखारी में हुआ। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मंदीप कुमार प्रथम, निखिल द्वितीय व जलांधर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ब्यूटी प्रथम, अंशू द्वितीय व शम्मी भारती तृतीय रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंदीप प्रथम स्थान पर रहे, जबकि शिवा द्वितीय व शनि तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ब्यूटी ने प्रथम स्थान पर जगह बनायी, जबकि काजल को दूसरा व निधि यादव को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में मंदीप ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी, जबकि अकलेश दूसरे स्थान पर रहे और उत्कर्ष को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में निधि, सम्मी भारती व सविता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में उत्कर्ष प्रथम रहे, जबकि निखिल व रवि को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में ब्यूटी प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि अंकिता व नीलू को दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
कबड्डी बालक वर्ग में बनियानी, जबकि बालिका वर्ग में दौलतपुर हाजलपट्टी विजेता रही। खोखो बालक वर्ग में जैनुद्दीनपुर व बालिका वर्ग में बनियानी की टीम विजयी हुई। गोला क्षेपण में बालक वर्ग में कुलदीप व बालिका वर्ग में सपना, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में नितेश, बालिका वर्ग में सपना प्रथम स्थान पर रहीं। बाद में खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें