फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से काम कम कराएं, उन्हें खूब पढ़ाएं

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स स्कूल में सत्र शुभारंभ मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बऽ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लड़कियों से अधिक काम न कराएं, उन्हें खूब पढ़ाएं। लड़कों से खूब काम कराएं व उन्हें लड़कियों की इज्जत करना सिखाएं। यह बातें मंगलवार को अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान सेवा समिति प्रयागराज के डायरेक्टर फादर बाबू फ्रांसिस ने कहीं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए गंभीरता दिखाएं। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स में मंगलवार को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक उत्थान सेवा समिति प्रयागराज के डायरेक्टर फादर बाबू फ्रांसिस ने किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें। लड़कियों से काम कम करवाएं। उन्हें खूब पढ़ाएं। इसके साथ ही लड़कों से काम खूब कराएं और उन्हें लड़कियों का सम्मान करना सिखाएं।
लड़कियों पर दो परिवार को संवारने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उन्हें बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। कहा कि बच्चों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। उनकी भावनाओं को समझें। उन पर अपनी मर्जी न थोपें, बल्कि उनकी बात भी पूरी गंभीरता से सुनें। इस बीच एलकेजी में प्रवेश करने वाले छात्रों से अनाज पर लिखकर उनकी पढ़ाई का शुभारंभ कराया गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर विल्सन, सिस्टर एंटोनिया, चंद्रेश्वर प्रसाद, सेबेस्टियन, रूबी विलियम्स, नीलम भारती, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें