फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार और शिथिलता पर बड़ी कार्रवाई

Fri, 20 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में काम करते कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मत्स्य विभाग में केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती जा रही घोर शिथिलता और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने अंबेडकरनगर के प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य श्वेता सिंह सहित समस्त स्टाफ को मत्स्य निदेशालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। इस अप्रत्याशित कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज है, वहीं स्थानीय स्तर पर नियुक्तियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मत्स्य मंत्री संजय निषाद को लंबे समय से अंबेडकरनगर में मत्स्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष आदि के क्रियान्वयन में लगातार हीलाहवाली और लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री संजय निषाद ने स्वयं या अपने स्तर पर जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद, मंत्री ने मत्स्य विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले में पूरी कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक अंबेडकरनगर जनपद का समस्त स्टाफ लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध रहेगा। इस निर्देश के क्रम में, प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य/ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक श्वेता सिंह, मत्स्य निरीक्षक सुनीता सिंह और उर्दू अनुवादक अशरफ को तत्काल प्रभाव से मत्स्य निदेशालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
कार्यालय खुला, लेकिन नियुक्ति को लेकर
अनिश्चितताइस कार्रवाई के बावजूद, शुक्रवार को अकबरपुर के साबुन गली स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय सामान्य रूप से खुला रहा। मत्स्य निरीक्षक सुनीता सिंह अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ लंबित कार्यों को निपटाती नजर आईं और विभिन्न आवेदनों का निस्तारण भी कराया गया। हालांकि, पूरे स्टाफ के निदेशालय से संबद्ध होने के कारण, आगे की नियुक्तियों और कार्यों के संचालन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें